जनवरी 10, 2023
भारत में कोस्टा रिका के राजदूत, महामहिम डॉ. क्लाउडियो एन्सोरेना मॉन्टेरो ने श्री एस. सोमनाथ, अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)/सचिव, अंतरिक्ष विभाग के साथ 09 जनवरी, 2023 को इसरो मुख्यालय में मुलाकात की। इस बैठक में इसरो, एनसिल, इन-स्पेस तथा अं.वि. सचिवालय से वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राजदूत महोदय ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में समृद्ध अनुभव से ज्ञान अर्जित करने के लिए गहन रुचि व्यक्त की। उद्योग स्तर पर सहयोग के लिए अवसर तथा उपग्रह निर्माण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग में कोस्टा रिका के अधिकारियों की क्षमता निर्माण पर भी चर्चा की गई।