फ़रवरी 14, 2023
इसरो ने 13 से 17 फरवरी 2023 को आयोजित एयरोइंडिया-2023 में भारत पवेलियन में सहभागिता की। रक्षा अंतरिक्ष के में उपयोगी प्रमुख प्रौद्योगिकियों और उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शन में एस.एस.एल.वी., एच.आर.एल.वी., गगनयान परीक्षण रॉकेट, संचार प्रणालियां और विद्युत प्रणालियां शामिल की गईं। भारत के प्रधान मंत्री को अंतरिक्ष विभाग के सचिव/ अध्यक्ष, इसरो द्वारा अंतरिक्ष के क्षेत्र में हाल में हुए विकास तथा रक्षा अंतरिक्ष उद्योग के लिए प्रासंगिक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। रक्षा अंतिरक्ष दीर्घा में डी.एस.ए., आई.एस.पी.ए., 25 स्टार्ट-अप्स, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों और कॉर्पोरेट्स ने हिस्सा लिया।